भवनाथपुर : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के भवनाथपुर विधानसभा प्रत्याशी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने रविवार को भवनाथपुर बाजार में चुनावी सभा का आयोजन किया। सभा में अनंत प्रताप देव ने लोगों से झामुमो के चुनाव चिन्ह तीर धनुष पर वोट करने का अपील किया।
इस दौरान उन्होंने कहा की विधायक भानु के पास कोई शब्द नहीं वो विकास का बात नहीं करता है वो सिर्फ हिंदू मुस्लिम करता है। लोगो को 15 साल से सीमेंट फैक्ट्री के नाम पर सिर्फ जनता को छलते आ रहा है। वहीं सरकार के उपलब्धि से जनता को अवगत कराते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना, कृषि ऋण माफी, बिजली बिल माफी, सावित्री बाई फुले जैसे विकास योजना से भानु का पेट में दर्द हो रहा है। अनंत प्रताप देव ने लोगो से वादा किया की झामुमो की सरकार बनते ही पॉवर प्लांट लगवाएंगे।
Advertisement
सभा की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव ने किया।
मौके पर सूर्यदेव राउत, शालेंद्र यादव, मंटू सिंह, ब्रजेश सिंह, गोपाल यादव, पिंटू टोप्पो आदि लोग उपस्थित थे।