सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा गांव में मामुली सी खराबी के कारण आधा दर्जन चापानल बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण आम लोगों के साथ साथ राहगीरों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित चेकनाका के पास पिछले चार माह से चापानल ख़राब पड़ा हुआ है। जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। इसी प्रकार सगमा मार्केट स्थित ललन बैठा के घर के पास, अनुज यादव के घर के पास, लखन भुईयां के घर के पास मामुली सी खराबी के कारण बंद पडा हुआ है।
ग्रामीण संजय यादव, मुन्ना यादव, नारद बैठा, शिवनाथ बैठा, ननकु यादव, ललन बैठा, नंदू यादव, गोरख यादव आदि लोगों ने बताया की ख़राब पडे चापानल को मरम्मत कराने के लिए स्थानीय लोगों ने कई मर्तबे जल सहिया व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाया।
लेकिन अभी तक जल सहिया व जनप्रतिनिधियों द्वारा खराब पड़े चापानल को मरम्मत नहीं कराया गया। जिसके कारण पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।