गढ़वा : गढ़वा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के आवास पर रविवार को दलित और अल्पसंख्यक समाज की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देने पहुँचे। गिरिनाथ सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वे सदैव महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और विकास के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हर समाज और तबके का पुरजोर समर्थन उन्हें मिल रहा है, और गढ़वा की जनता इस बार बदलाव लाने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर झामुमो और एआईएमएम को छोड़कर कई लोगों ने गिरिनाथ सिंह को समर्थन देने का संकल्प लिया। इस सभा में वफिस अंसारी, अली मोहम्मद, मकबुल अंसारी, मेराज अंसारी, शहादत अंसारी, शहजाद अंसारी, मनदीप कुमार साव, विकास राम, आनंद कुमार साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।