whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27005076
Loading...


गढ़वा में मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन और ऑटो चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 09:13 AM visibility 683
Share



गढ़वा में मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन और ऑटो चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन
ऑपरेशन के बाद मरीज से मिलते चिकित्सक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में रविवार को मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। राधिका नेत्रालय के निदेशक, डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अस्पताल में लगातार मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। गढ़वा जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से लोग यहां आकर अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं। जांच के बाद यदि मोतियाबिंद पाया जाता है, तो पंजीकरण कर मरीजों का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को निःशुल्क चश्मा और दवाइयां भी दी जाएंगी। रविवार को 29 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, जबकि 2024 से 2025 तक अब तक कुल 754 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। पंजीकरण के लिए मरीजों को आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
इसके साथ ही झारखंड ऑफ्थाल्मिक ऑफिसर्स एसोसिएशन, झारखंड रांची की गढ़वा जिला इकाई और राधिका नेत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 25वें विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर ऑटो चालकों के लिए विशेष नेत्र जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 अक्टूबर 2024, बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में सभी ऑटो चालकों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी, जिसमें आँखों की जांच और उचित उपचार की सलाह भी दी जाएगी। जिन चालकों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन गढ़वा होंगे, जो नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेंगे।
शिविर में भाग लेने के लिए ऑटो चालकों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पेपर लेकर आना आवश्यक है। इस शिविर का उद्देश्य ऑटो चालकों को आँखों की सुरक्षा और देखभाल के प्रति जागरूक करना है। लगातार धूप, धूल और धुएं के संपर्क में रहने से उनकी दृष्टि प्रभावित होती है, और नेत्र जांच और सही समय पर चश्मे का उपयोग उनकी नजर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक साबित हो सकता है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play