whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167560 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों के सात सौ से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-24, 06:44 PM visibility 700
Share



शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों के सात सौ से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल
भाजपा प्रत्याशी के आवास पर युवाओं को भाजपा में शामिल कराते विनोद चंद्रवंशी और सन्नी चंद्रवंशी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री चहेतों वेंडरों ने मनरेगा का करोड़ों रूपए की राशि को बंदरबांट किया हैं: सत्येन्द्रनाथ गढ़वा : रविवार को गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा शहरी क्षेत्र और विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण इलाका के सात सौ लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। गढ़वा शहरी क्षेत्र के गढ़देवी मोहल्ला, सहिजना, मदरसा रोड और मुख्य बाजार के करीब तीन सौ से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। सभी को एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी और चंद्रवंशी सेना के अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर से भाजपा प्रत्याशी ने विभिन्न जगहों पर आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान चार सौ अधिक लोगों को पार्टी में शामिल कराया।
Advertisement
मौके पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है। गढ़वा सहित पूरे झारखंड और देश की जनता पीएम मोदी को अपनी गारंटी के रूप में देखती है। पीएम मोदी ने गरीबों के हित में सभी गरीबों के लिए राशन की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मंत्री के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान सभी जगहों पर मनरेगा की योजना में लूट मचा कर रखी गई है। मंत्री के द्वारा चिन्हित मनरेगा के वेंडरों ने गरीबों का आधा से अधिक राशि डकार गए। मंत्री चहेतों वेंडरों ने मनरेगा का करोड़ों रूपए की राशि को बंदरबांट किया है। गरीब अभी अपना कूप निर्माण और पशु शेड का निर्माण कार्य पूरा कर राशि के लिए टकटकी लगाए हुए है।
Advertisement
जबकि मंत्री चहेते वेंडर मालामाल हो गए। उन्होंने कहा कि बालू के अभाव में गरीबों का पीएम आवास योजना लंबित है। बालू के अभाव में लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो बेरोजगार युवक रोजगार के लिए ट्रैक्टर लिए थे। लेकिन मंत्री ने बालू पर अपना ऐसा एकाधिकार जमाया कि बालू के कार्य में लगे लगभग सभी ट्रैक्टर मालिकों को बेरोजगार होना पड़ा। मंत्री के इशारे पर अभी कई ट्रैक्टर थाना में जप्त है। यहां के लोग बालू के लिए तरस रहे है। जबकि मंत्री के संरक्षण में बालू का अवैध तस्करी दूसरे राज्यों में कराई गई। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर अंचल कार्यालय रिश्वतखोरी का अड्डा बनकर रह गया है। अंचल में मोटी रकम लेकर एलपीसी निर्गत किया जाता है।
Advertisement
जमीन का रसीद काटने और ऑनलाइन के लिए बिचौलिया के माध्यम से काम किया गया है। क्षेत्र की जनता इस कुशासन से मुक्ति के लिए एकजुट हो चुकी है। मंत्री चाहे कितना भी पैसा बांट ले, इस बार जनता उनकी झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही गढ़वा में चल रहे मंत्री के कुशासन को समाप्त करते हुए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाएगी। ताकि आम लोगों को प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर तय समय के अंदर काम हो सके। महिलाओं के खाता में प्रत्येक माह के 11 तारीख को 21 सौ रूपए देकर आर्थिक रूप से मजबूत करने, पीएम आवास योजना के तहत सभी गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के अलावा स्थानीय लोगों के लिए बालू फ्री कर बालू की किल्लत को समाप्त किया जाएगा।
Advertisement
भाजपा प्रत्याशी ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भारी बहुमत के साथ भाजपा को जीत दिलाने का आग्रह किया। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play