whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167545 readers visited
Loading...

Advertisement

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक, झारखंड में भाजपा सरकार लाने का संकल्प

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-24, 02:25 PM visibility 799
Share



विधानसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक, झारखंड में भाजपा सरकार लाने का संकल्प
उपस्थित भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो रमकंडा मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी विशाल त्रिवेदी ने कहा कि झारखंड का समग्र विकास भाजपा सरकार से ही संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो सरकार के तहत गढ़वा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है, जिससे जनता त्रस्त है और अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। विशाल त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने झामुमो मंत्री मिथलेश ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड में गुंडाराज और माफियाराज को बढ़ावा दिया है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
Advertisement
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और झामुमो सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनमत तैयार करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता झामुमो प्रत्याशी को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और जनता झामुमो सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामा यादव, संतोष विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोगों का स्वागत किया गया। बैठक में भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल, भाजपा महामंत्री राजू सिन्हा, अवधेश प्रसाद, प्रेमनाथ यादव, मंटु दुबे, छोटू यादव, मोहन केशरी, छोटेलाल अग्रवाल, अमित मुंडा, सत्येंद्र यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play