गढ़वा : मेराल प्रखंड के टिकुलडीहा ग्राम निवासी समाजसेवी सत्येंद्र यादव को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे संबंधित पत्र उन्हें संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष साधना ओझा ने रांची के प्रदेश कार्यालय में सौंपा। उनके मनोनयन पर कई लोगों ने बधाई दिया है। सत्येंद्र यादव के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जबाबदेही दिया गया है। उनके द्वारा गरीबों की सेवा के लगन को देखते हुए उन्हे प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष साधना ओझा ने कहा कि संगठन के द्वारा इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है और उम्मीद करते है कि वे संगठन के विस्तार के लिये ईमानदारी पूर्वक कार्य करेंगे।
इस संगठन के लिए अपना समय देंगे और संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
अपने मनोनयन पर श्री यादव ने केंद्रीय अध्यक्ष साधना ओझा का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो जवाबदेही दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में जो भी मानवाधिकार हनन की घटनाएं बढ़ रही है, प्रशासन के सहयोग से उसके रोकथाम के लिए कार्य करेंगे। समाज में जो दबे कुचले लोग हैं जिनके कोई मदद करने वाला नहीं है उसे वह निःशुल्क मदद करेंगे।
उनके मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ साह, प्रदेश सचिव रुपेश सिन्हा, महासचिव रोहित सिंह, दिवाकर सिंह आदि लोगों ने बधाई दिया।