whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27026310
Loading...


रामगति देवी का हुआ आकस्मिक निधन, लोगों ने किया नम आँखों से विदाई, बेटों ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में नम हुई सबकी आँखें

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-24, 02:11 PM visibility 670
Share



रामगति देवी का हुआ आकस्मिक निधन, लोगों ने किया नम आँखों से विदाई, बेटों ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में नम हुई सबकी आँखें
मुखाग्नि देते पुत्र


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू जिला के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली निवासी 62 वर्षीय रामगती देवी ने चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, गढ़वा में शनिवार को सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि मझिआंव चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी, डंडा के चक छपरदागा आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका रूबी कुमारी एवं सिविल कोर्ट, गढ़वा के अधिवक्ता बचनदेव चौधरी की माँ रामगति देवी दो वर्ष पूर्व रेलवे कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुई थी। क्योंकि इसके पहले बच्चों की कम उम्र में ही इनके पिता कैलाश चौधरी गुजर गए थे और इसके बाद माताजी को अनुकम्पा की नौकरी लगी थी। इन्होंने माता के साथ पिता की भूमिका निभाकर तीनों बच्चों को शिक्षा दीक्षा दिलाई।
सेवानिवृत होते ही स्तन कैंसर की जानकारी मिली तब तक अन्य अंगों में फैल चुका था। दो वर्ष इलाज चला और आपातकालीन स्थिति में डॉ कुलदेव चौधरी अपने ही हॉस्पिटल में ढाई महीने से ऑक्सिजन पर इलाज कर रहे थे क्योंकि सभी डॉक्टरों ने स्थिति से अवगत करा चुके थे। लेकिन शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे बातचीत करते दम तोड़ दी। इसके बाद मल्लाह टोली गांव लाया गया और कोयल नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ा बेटा डॉ कुलदेव चौधरी एवं छोटा बेटा एडवोकेट बचनदेव चौधरी ने मुखाग्नि दी। वहीं उपस्थित काफी संख्या में पहुँचे शुभचिन्तकों के आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार में भाग लेने वाले में समाजवादी पार्टी के नेत्री अंजू देवी, राहुल दुबे, डंडा जिला पार्षद सह बसपा नेता अजय कुमार चौधरी, झारखंड पार्टी के नेता मनदीप मल्लाह, कमलेश चौधरी, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के प्रतिनिधिगण, विश्रामपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कुमार, गुरहा कला मुखिया राधाकृष्ण साव, भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय, संजय दुबे, गोपीचंद चौधरी, ललन चौधरी, बिदेशी चौधरी, अजित चौधरी, सुखदेव चौधरी, श्यामलाल चौधरी, उपेन्द्र चौधरी, हासनदाग पूर्व मुखिया दुखन चौधरी, शिवनाथ चौधरी, गुपुत चौधरी, रघु चौधरी, अनिल चौधरी, जरही मुखिया महेन्द्र चौधरी, चेचरिया मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी, हासनदाग मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र चौधरी, डंडा मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौधरी, भाजपा नेता प्रेमलाल चौधरी, सिकन्दर चौधरी, उदय चौधरी, बसपा नेता अशोक राम, बब्लू तिवारी, सुमेर चौधरी, झारखंड निषाद विकास संघ के पलामू जिला अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी, जयराम चौधरी, रविन्द्र चौधरी, अजय निषाद, बिन्देश चौधरी,सनेश मेहता,राहुल चौधरी, रोहित चौधरी, रौशन कुमार, जवाहर चौधरी, संतोष चौधरी, डॉ जुली कुमारी, अनिता देवी, बन्हिया कुँवर, देवंती देवी, रानी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, ओलिविया रानी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
दूरभाष पर भी गढ़वा से माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, जेएमएम नेता धीरज दुबे, संजय तिवारी, डॉ नितेश भारती, डॉ गोविन्द प्रसाद सेठ, मत्स्य विभाग से चन्देशरी साहनी, तौशिफ़ अंसारी, मुन्ना दुबे, पटना से डॉ रामबाबू पासवान, बोकारो से काशीनाथ नाथ केवट, धनबाद से भोला साहनी, पतरातू से जितेंद्र कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लोगों ने दुःख प्रकट किया और श्रद्धांजलि व्यक्त की। परिवार के लोगों ने दुःख की घड़ी में शामिल समस्त लोगों को हृदय से आभार व्यक्त किया।




Trending News

#1
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play