whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27051350
Loading...


गढ़वा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का समीक्षात्मक बैठक संपन्न, प्रेक्षकों ने दी दिशा-निर्देश

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-24, 10:14 AM visibility 674
Share



गढ़वा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का समीक्षात्मक बैठक संपन्न, प्रेक्षकों ने दी दिशा-निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस, और व्यय प्रेक्षकों ने समाहरणालय सभागार में बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में 80-गढ़वा और 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैनात सामान्य प्रेक्षक सारांश मित्तर, रितेंद्र नारायण बसु रॉय चौधरी, पुलिस प्रेक्षक एम. सुलेमान चौधरी, और व्यय प्रेक्षक दिनेश गुप्ता मौजूद रहे। इनका स्वागत जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने किया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले की भौगोलिक स्थिति, मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की जानकारी, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, शिकायत निवारण प्रक्रिया, मतदान कर्मियों की संख्या, और स्वीप कार्यक्रमों सहित विभिन्न निर्वाचन तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का भी आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने सुरक्षा तैयारियों पर बताया कि अवैध हथियारों की धर-पकड़, नक्सल ऑपरेशन, और वांरटों की तामील जैसी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। बैठक में सामान्य प्रेक्षक ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए, जबकि व्यय प्रेक्षक ने चुनाव में स्टेट बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने और एसएसटी टीम की सक्रियता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निर्वाचन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, और गढ़वा जिले के विभिन्न नोडल अधिकारियों ने भी भाग लिया।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play