भवनाथपुर : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और झारखंड के फायरब्रांड नेता भानु प्रताप शाही के कार्यों से प्रभावित होकर शनिवार को बसपा के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वालों में बसपा नेता महफूज आलम, बीडीसी शकील अहमद, छोटू खान, डॉ. जहीर अहमद, उपेंद्र यादव, बद्रीनारायण यादव, मुजाहिद अंसारी, खुशमुहमद अंसारी, असरफ हुसैन, सगीर अंसारी, मुजाहिद अंसारी, ओहाब अंसारी, इसराइल अंसारी, रिजवान अंसारी, कलाम अंसारी, सलीम अंसारी, आलम अंसारी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इन सभी को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने आवास पर अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की चहुंमुखी विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जनता भानु प्रताप शाही को फिर से विधायक बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Advertisement
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, दयानन्द भगत, दयानन्द सोनी, मनोज पहाड़िया, सुनील यादव, प्रेम प्रकाश रमन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी उपस्थित रहे।