whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174133 readers visited
Loading...

Advertisement

बसपा प्रत्याशी पंकज चौबे का रोड शो और नामांकन सभा में जनता का समर्थन

location_on भवनाथपुर access_time 26-Oct-24, 05:00 PM visibility 689
Share



बसपा प्रत्याशी पंकज चौबे का रोड शो और नामांकन सभा में जनता का समर्थन
रोड शो के दौरान बसपा प्रत्याशी पंकज चौबे


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे के समर्थन में शुक्रवार को गोसाईबाग मैदान में नामांकन सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को देख बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने विश्वास जताया कि बसपा इस बार पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है और पंकज कुमार चौबे की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीबों, दलितों, किसानों और नौजवानों के हित में काम करती है, जबकि भाजपा, झामुमो और कांग्रेस जैसी पार्टियां जनता के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही हैं। बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने सभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्तमान विधायक और सरकार ने जनता को ठगा है।
Advertisement
उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर वे विधायक चुने जाते हैं, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देंगे। इससे पहले, पंकज कुमार चौबे ने भवनाथपुर मोड़ से गोसाईबाग मैदान तक एक भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। रोड शो के दौरान उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया और पूर्व मंत्री स्वर्गीय गिरिवर पांडेय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मनीष सिंह, शंकर प्रिय राम, कृष्ण राम, नथुनी राम, महिला नेत्री अंजू देवी सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। भोजपुरी कलाकार पुष्पा राणा ने अपने गीतों से जनसमूह का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद राम, पृथ्वी तिवारी, डबल पांडेय, नीरज चौबे, पावस पांडेय, राजा राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play