whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27127915
Loading...


तृतीय मतदान पदाधिकारियों का चुनावी प्रशिक्षण संपन्न, जीरो एरर के निर्देश

location_on गढ़वा access_time 26-Oct-24, 04:53 PM visibility 678
Share



तृतीय मतदान पदाधिकारियों का चुनावी प्रशिक्षण संपन्न, जीरो एरर के निर्देश
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय, गढ़वा के 15 कमरों में विधानसभा चुनाव 2024 की सफल संचालन हेतु सभी तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के दौरान पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में हुआ, जिसमें पहली पाली में 600 और दूसरी पाली में 580 तृतीय मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया। मास्टर प्रशिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को जीरो एरर के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान के दिन संभावित समस्याओं से निपटने के साथ ही चुनाव के पहले, चुनाव के दिन और चुनाव के बाद की सभी प्रक्रियाओं को भी समझाया।
प्रशिक्षण में वोटिंग कंपार्टमेंट की स्थापना, बैलट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU), और वीवीपैट (VVPAT) को कनेक्ट करने, मॉक पोल प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्र भरने और मतदान प्रक्रिया के समापन तक की विस्तृत जानकारी दी गई। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप और सी-विजिल ऐप इंस्टॉल करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, रवि रंजन सिंह, आशुतोष चौबे, शांतनु चौबे, प्रभाशंकर, राजेश कुमार चौबे, नंदू चौबे, जगन्नाथ राम, नितिन कुमार तिवारी, अमित शुक्ला, विकास तिवारी, बलदेव कुमार मिश्रा, सीडी सिंह, प्रेम तिवारी, सतीश चौबे, विवेकानंद पांडे, सुनील कुमार विश्वकर्मा, हरिनंदन त्रिपाठी, पांडे सूर्यकांत शर्मा समेत अन्य मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play