गढ़वा : झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत पूरे राज्य और जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में आयोग ने आगामी 13 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजे से लेकर 20 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
आयोग के अनुसार, इस प्रतिबंध का उद्देश्य मतदाताओं पर किसी भी प्रकार के प्रभाव को रोकना है ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों को चुनाव संबंधी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।