whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162749 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

संभावित डमी प्रत्याशियों पर रहेगी कड़ी नजर, प्रमाणित हुआ तो होगा केस दर्ज

location_on गढ़वा access_time 26-Oct-24, 03:02 PM visibility 688
Share



संभावित डमी प्रत्याशियों पर रहेगी कड़ी नजर, प्रमाणित हुआ तो होगा केस दर्ज
निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :झारखण्ड विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण के कार्यक्रम अनुरूप 80-गढ़वा विस क्षेत्र में नाम निर्देशन का कार्य पूरा हो चुका है, 28 अक्टूबर को स्क्रूटनी होनी है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गढ़वा वि.स. क्षेत्र से उम्मीदवारी हेतु कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पूरे चुनाव के दौरान संभावित डमी अभ्यथियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। अक्सर सुनने में मिलता है कि कुछ राजनैतिक दलों अथवा अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय के प्रावधानों से बचने के लिए कुछ व्यक्तियों को डमी कैंडिडेट के रूप में खड़ा कर दुरूपयोग करने का प्रयास किया जाता है।
Advertisement
ऐसे में डमी कैंडिडेट द्वारा वाहन परमिट अथवा प्रचार सामग्री हेतु पास की गई अनुमति का अन्य अभ्यर्थी के पक्ष में समर्थन कर दुरूपयोग किये जाने की आशंका होती है, जो आयोग के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। किन्तु इस बार यदि कोई प्रत्याशी ऐसा प्रयास करत हैं तो उनके लिए यह महंगा पड़ने वाला है। बताया कि गाइडलाइन के अनुसार एक उम्मीदवार के प्रचार वाहनों पर यदि दूसरे उम्मीदवार के समर्थक या बैनर-पोस्टर देखे गये, तो ऐसे उम्मीदवारों को डमी उम्मीदवार घोषित किया जायेगा। इसके अलावा यदि एक प्रत्याशी या उसके समर्थक किसी दूसरे प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के साथ या पक्ष में वोट मांगते मिले, तो इस आधार पर उन दोनों में से किसी उम्मीदवार को डमी उम्मीदवार मान लिया जायेगा।
Advertisement
आम लोगों से फीडबैक तथा गोपनीय सूचनाएं भी जुटाई जाएंगी : संजय कुमार ने बताया कि डमी उम्मीदवारों की पहचान के लिए लोगों से फीडबैक लेने के साथ ही खुफिया तंत्र का भी सहारा लिया जायेगा। सूचना मिलने के बाद ऐसे उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार, चुनाव कार्यालय व चुनाव खातों की गोपनीय निगरानी की जायेगी। संभावित उड़नदस्ता दल तथा वीडियो सर्विलांस टीमों को भी ऐसे प्रत्याशियों की निगरानी में लगाया जायेगा। उम्मीदवारों के वाहनों की जांच के क्रम में यदि डमी उम्मीदवार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई तय है। ऐसे किसी अभ्यर्थी द्वारा अन्य अभ्यर्थी, राजनैतिक दल के पक्ष में समर्थन या प्रचार-प्रसार सामग्री का उपयोग करने पर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा, साथ ही जिस अभ्यर्थी के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है, उस अभ्यर्थी को भी नोटिस जारी कर प्रकरण दर्ज किया जायेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play