whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27136545
Loading...


धुरकी पुलिस ने किया चार वारंटियों को गिरफ्तार

location_on धुरकी access_time 26-Oct-24, 11:39 AM visibility 686
Share



धुरकी पुलिस ने किया चार वारंटियों को गिरफ्तार
गिरफ्तार वारंटी


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर धुरकी पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर शराब तस्करों, वारंटियों एवं अन्य पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की रात्रि धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में धुरकी पुलिस ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देशानुसार अलग अलग टीम का गठन कर वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इस क्रम में कटहर कला निवासी सुभाष गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता, अजय उरांव पिता रामप्यारी उरांव, भंडार निवासी सुरेंद्र कोरवा पिता शिवपूजन कोरवा तथा शिवपूजन कोरवा पिता बिरझु कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त है। गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे किसी भी वारंटी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। छापामारी आगे भी जारी रहेगी। छापामारी दल में धुरकी थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील राम, बिकू रजक, एएसआई शैलेंद्र कुमार यादव, संजय सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play