गढ़वा : भाजपा की ओर से सत्येंद्रनाथ तिवारी को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव राज तिवारी और जिला मंत्री चंदन जायसवाल ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को उन्होंने उक्त बाबत पार्टी क प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव ने कहा है कि वह पूरे मन से चुनावी कार्यों में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। उनकी वजह से किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो उसके लिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वह भविष्य में पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता के नाते अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे। उधर जिला मंत्री चंदन ने अपने इस्तीफा में उल्लेख किया है कि वह पार्टी में बढ़ रहे तानाशाही रवैया और पार्टी के नेता के इशारे पर सोशल मीडिया पर अपमान जनक, अभद्र और भ्रामक पोस्ट कर प्रतिष्ठा का हनन किया जा रहा है।
Advertisement
उसका समाज में प्रतिकुल असर पड़ रहा है। उक्त कारण विचारधारा का बचाव करना मुश्किल हो रहा है। उक्त कारण वह भारी मन से पार्टी के जिला मंत्री के अलावा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।