गढ़वा : विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी और पर्यवेक्षण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य, पुलिस, और व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक जितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी (IAS) ने नगर उंटारी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, और व्हीलचेयर जैसी ए०एम०एफ० सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि मतदाताओं और मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सामान्य प्रेक्षक द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ क्रिटिकल बूथों का भी निरीक्षण किया गया एवं ग्रामीण मतदाताओं से बातचीत की गई।
उक्त मौके पर निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर डीएसपी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, SHOs समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थें।