whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184596
Loading...


मौकापरस्तों व विकास विरोधियों का होगा जमानत जप्त : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 24-Oct-24, 06:50 PM visibility 703
Share



मौकापरस्तों व विकास विरोधियों का होगा जमानत जप्त : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री मिथिलेश के समर्थन में आवास पहुंचे ग्रामीण विभिन्न प्रखंडों के 500 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से कई बुद्धिजीवियों सहित 500 से अधिक लोग भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर पहुंच कर विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन करते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। सभी ने मंत्री को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान मेराल प्रखंड के गोंदा, हासनदाग, पेसका, गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया, रंका प्रखंड के कंचनपुर, चिनियां प्रखंड के डोल, गढ़वा प्रखंड के प्रतापपुर, भैंसमरवा, हंसकेर, नारायणपुर, नवादा आदि गांवों के लोग पहुंचकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर को समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा छोड़ कर गोंदा से देवेंद्र गुप्ता, उमेश यादव, अनिल यादव, सहिजना गढ़वा से परमेश्वर तिवारी, पेसका से अमित कुमार, अनीस अंसारी, तौहीद अंसारी, रवि कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस चंद्रवंशी, सत्यम दुबे, कंचनपुर से अनुज कुमार रंजन, राजेश कुमार, नंदू राम, प्रमोद कुमार, अयोध्या राम, संजय राम, प्रेम राम, प्रदीप कुमार, ओमकार राम, हंसकेर से विजय कुमार, संतोष राम, अक्षय कुमार, राहुल राज, अजय प्रजापति, निर्भय कुमार, मुनेंद्र राम, रेयाज अंसारी, पवन रजक, सरताज खान, आनंद प्रकाश चंद्रा, मनीष भारती, विनोद बैठा, गोलू प्रजापति, हंसकेर जमुनियाटांड़ से ममता कुमारी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी, पानपति देवी, आरती देवी, ममता देवी, रीमा देवी, नारायणपुर सिमरिया टोला से रामचंद्र राम, रंजीत कुमार, आनंद महतो, चंदन रजवार ,छोटू रजवार, एस कुमार रजवार, अंबेडकर रजवार, सुरेंद्र राजवार, रामप्रवेश महतो, अंकित पासवान, पचपड़वा से तारा देवी, नवादा से तेजू विश्वकर्मा, संतोष चंद्रवंशी, लालचंद शर्मा, रामजी बिंद, कमल कुमार, नरेश प्रसाद चंद्रवंशी, जगदीश बिंद सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता को झूठा आश्वासन नहीं विकास चाहिए। गढ़वा में विकास विरोधी लोग जनता को बरगला कर सिर्फ झूठा आश्वासन देते हैं और जीत जाने के बाद सिर्फ अपनी पूंजी बनाने में लगे रहते हैं। किसी की ठेकेदारी चलती है तो कोई अपना निजी स्कूल, कॉलेज खोलने में लगा रहा है। जनता किस हाल में है इसकी चिंता किसी को नहीं होती है। चुनाव के समय लोग घड़ियाली आंसु बहाते हुए जनता को भ्रमित करते हैं। पूर्व के जनप्रतिनिधियों के समय में गढ़वा बदहाल बना रहा। जनता भगवान भरोसे पड़ी रही। कहीं भी कोई काम नहीं हुआ। आज उन्होंने काफी कम समय में गढ़वा की तस्वीर बदल दी है। गढ़वा का विकास देखकर विरोधियों की निंद हराम हो गई है। अब वे हिंदु-मुस्लिम, जात पात की राजनीति करने में लगे हुए हैं। ऐसे मौकापरस्त लोगों एवं विकास विरोधियों का गढ़वा की जनता जमानत जप्त करायेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play