गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर, 24 अक्टूबर 2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व पर चर्चा की और नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान मतदान क्यों जरूरी है, इस विषय पर परिचर्चा हुई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई और उपस्थित मतदाताओं से अपील की गई कि वे बिना किसी प्रलोभन या दबाव के नैतिक मतदान करें। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित सी-विजिल ऐप, सक्षम ऐप, और वोटर हेल्पलाइन ऐप की भी जानकारी दी गई, जो मतदाताओं को सुलभ और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया में मदद करेंगे।
कार्यक्रम में सभी उपस्थितों को आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में भाग लेने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में नैतिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पंचायती राज के जिला परियोजना प्रबंधक शाहनवाज अख्तर, डीपीएम JSLPS विमलेश शुक्ला और प्रधान सहायक दिवाकर मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।