whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169076 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

location_on गढ़वा access_time 24-Oct-24, 05:17 PM visibility 699
Share



प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु बुधवार को राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय, गढ़वा में प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार 15 कमरों में यह प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रथम पाली में 600 और द्वितीय पाली में 585 प्रथम मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया। मास्टर प्रशिक्षकों ने सभी मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के हर चरण, मॉक पोल, वोटिंग कंपार्टमेंट निर्माण, और ईवीएम (BU, CU, VVPAT) को कनेक्ट करने की विधिवत जानकारी दी। साथ ही, मतदान के दिन होने वाली आम समस्याओं और चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न ऐप्स जैसे मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप और सी-विजिल ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया।
Advertisement
प्रशिक्षण में यह सुनिश्चित किया गया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से जीरो एरर के साथ संपन्न हो। मास्टर प्रशिक्षकों ने पोलिंग बूथ के लेआउट, वेब कास्टिंग, और चुनावी प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, आशुतोष चौबे, शांतनु चौबे, और अन्य वरिष्ठ प्रशिक्षक उपस्थित थे। सभी मतदान पदाधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति गंभीरता और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play