whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168827 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बसपा प्रत्याशी अजय मेटल ने भव्य रैली के साथ किया नामांकन

location_on गढ़वा access_time 24-Oct-24, 03:13 PM visibility 731
Share



बसपा प्रत्याशी अजय मेटल ने भव्य रैली के साथ किया नामांकन
नामांकन दाखिल करते बसपा प्रत्याशी अजय मेटल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी अजय मेटल ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले अजय मेटल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया और वहां माल्यार्पण कर अपने राजनीतिक अभियान की शुरुआत की। दौरे की शुरुआत भिखही मोड़ से करते हुए उन्होंने टंडवा मोड़ तक यात्रा की, जहां स्थानीय लोगों से मिलकर संवाद किया। इसके बाद रंका मोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर और चिनिया मोड़ पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात अजय मेटल ने बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर एसडीओ कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Advertisement
इस अवसर पर बसपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद रवि, महासचिव शिवशंकर महतो, उपाध्यक्ष श्याम लाल मलाह समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। अजय मेटल के समर्थन में भारी संख्या में समर्थक जुटे, जिन्होंने जुलूस के रूप में नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। क्षेत्र में उनके नामांकन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और उनकी उम्मीदवारी पर जनता के बीच भी काफी चर्चा हो रही है। अजय मेटल ने नामांकन के बाद कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनता के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर वर्ग की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play