whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054909 readers visited
Loading...

Advertisement

तीस साल पर भारी पड़ेगा तीन साल, नहीं तो ले लूंगा नामांकन वापस : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 23-Oct-24, 03:51 PM visibility 698
Share



तीस साल पर भारी पड़ेगा तीन साल, नहीं तो ले लूंगा नामांकन वापस : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल संजय भगत व अन्य के साथ मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



भाजपा को बड़ा झटका, संजय भगत सहित दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा :झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के करीबी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भगत अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को फुल माला, पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री चंदन कुमार, महेन्द्र प्रसाद, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरि किशुन मेहता, महेंद्र प्रसाद, राजेश भगत, अरविन्द भगत, फारुक अली, संजीव कुमार, सत्य मल्होत्रा, नागेन्द्र प्रसाद पटवा, डॉ विनोद विहारी भगत, आशुतोष कुमार (गोलु), शशिकान्त यादव, अविनाश कुमार (बाबु), यमुना प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम मेहता, अजय प्रजापति, शिवनाथ कुशवाहा, सुजित कुमार (डब्लु), उनमन कुमार, संजय साव, नुरुल हक, अजय ठाकुर, सुभाष कुमार, सागर कुमार, विशाल कुमार, बबलु ठाकुर, उपेन्द्र प्रसाद पटवा, अरुणा मेहता, अनुराग मलहोत्रा, सत्येन्द्र मालाकार, लड्डू कुमार, वंशीधर मेहता, ओम प्रकाश ठाकुर, दुर्गेश कुमार, रबिन्द्र राम, विकाश शर्मा, अयुब अंसारी, फारुख अली, संजय राम, रेयाजुद्दीन अंसारी, राहुल मलहोत्रा, राजु कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के दो सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि संजय भगत काफी कर्मठ एवं जुझारू नेता हैं। इन्हें झामुमो में आने से पार्टी और मजबूत होगी। विकास का साथ देने वाले ऐसे सभी तमाम सहयोगियों को दिल से स्वागत एवं धन्यवाद है। उनके कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता ने उन्हें एक बार सेवा का मौका दिया तो गढ़वा की तस्वीर बदल गई। आज गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य किए जा रहे जनहित के बेहतर कार्यों का असर जनता पर साफ दिख रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के कार्यों पर उनका तीन साल का कार्यकाल भारी पड़ेगा। यदि कोई इसे कम साबित कर दे तो वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह मन बना चुकी है। इस बार पुनः राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play