whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220057
Loading...


कम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए रवाना हुआ मतदाता जागरूकता रथ

location_on गढ़वा access_time 23-Oct-24, 12:56 PM visibility 672
Share



कम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए रवाना हुआ मतदाता जागरूकता रथ
मतदाता जागरूकता रथ रवाना करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिलाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने बुधवार को मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो VR-LED स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछले चुनावों में जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा, उन सभी क्षेत्रों में इस प्रचार रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रथ में लगे ऑडियो-विजुअल स्क्रीन के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। जमुआर ने पीवीटीजी (पॉलीटिकली वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप) बहुल इलाकों में विशेष प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें।
इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play