whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219377
Loading...


नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे प्रखंड मुख्यालय

location_on कांडी access_time 23-Oct-24, 12:45 PM visibility 697
Share



नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे प्रखंड मुख्यालय
प्रखंड मुख्यालय पहुंची महिलाएं


अभिनव कुमार मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत के मोखापी गांव में विगत 11 अक्टूबर को एक नाबालिग के साथ तीन बच्चों के पिता के द्वारा किए गए दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद इंसाफ की मांग को लेकर पूरे इलाके से लोग आंदोलित हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मौखापी गांव सहित अन्य क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं ने हाथ में तख्ती लेकर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र इन्टर महाविद्यालय के प्रांगण में एकत्रित हुए और आरोपी को फांसी दिलाए जाने को लेकर जमकर नारेबाजी किया। इसकी सूचना पाते ही थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम दलबदल के साथ ग्रामीणों के पास पहुंचे तथा दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।
गांव के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं को नेतृत्व कर रहे हिन्दू नेता सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्प रंजन मेहता ने पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु और दोषी को फांसी दिलाने हेतु मौके पर उपस्थित बीडीओ सह दंडाधिकारी राकेश सहाय और थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम से बात किया। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली के नाम द्वारा कांडी बीडीओ को ग्रामीणों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र सौंपने वालों में विश्वनाथ मेहता, योगेंद्र मेहता, उदय कुमार मेहता, रवि रंजन कुमार, नीतीश कुमार तिवारी, रामलाल, सोहन, सुनील कुमार पांडे, पिंटू राम, सरोज देवी, संगीता देवी, माना देवी, बबीता देवी, मंजू देवी, गुप्ता कुमार, श्रीकांत कुमार, विनोद कुमार मेहता, अक्षय कुमार मेहता, आरती देवी, सुमन देवी, देवंती देवी, मंजू देवी, सोमरी कुंवर, शोभा कुमारी, रीमा देवी, रीता देवी, रीना देवी सहित सैकड़ों ग्र्रामीणां का नाम शामिल है।
उक्त आवेदन की प्रतिलिपि राज्यपाल झारखंड, डीजीपी झारखंड, पुलिस अधीक्षक गढ़वा, उपायुक्त गढ़वा को भी दी गई है। आवेदन लेने के दौरान बीडीओ ने सभी ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि उस बच्ची के साथ जो हुआ वह बहुत ही गलत हुआ है और आप सबों के द्वारा दिए गए आवेदन (मांग पत्र) हम अपने वरीय पदाधिकारी को भेज दे रहे हैं ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिया जा सके। मौके पर हिन्दू नेता विवेक सोनी, पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन मेहता, पिंटू मेहता, रामकुमार मेहता, कमलेश मेहता सहित सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play