भंडरिया : प्रखंड में 153 शिक्षक एवं शिक्षिकेतर कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव 2024 के कार्य में लगाया गया है। इस चुनाव का तामिला पत्र सभी कर्मियों के बीच वितरण किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया बीआरसी कार्यालय के बीपीएम रविशंकर ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव 2024 में ड्यूटी लगाया गया है। उनका तामिला पत्र सभी को रिसीव भी करा दिया गया है। उक्त पत्र में जिनका नाम एवं मोबाइल नंबर गलत है, उसे सुधार कर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 153 कर्मियों में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
Advertisement
उक्त सभी मतदान कर्मियों को गढ़वा गोविंद हाई स्कूल के प्रशिक्षण भवन में मतदान करने से संबंधित प्रशिक्षण दी जाएगी।
मौके पर बीआरसी कार्यालय के विनेश्वर सिंह, निकेत कुमार, सत्यम कुमार, मिथिलेश कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।