रंका : रंका थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव निवासी जामुन मांझी की पत्नी जिरमनिया देवी 45 वर्ष की मौत शनिवार के रात्रि करीब दस बजे अज्ञात कारणों से हो गई।
इस बाबत पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एकाएक मृतका का पूरा शरीर कांपने लगा। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आबादी से दूर पहाड़ी के तलहटी एवं जंगल किनारे घर होने के वजह से लोगों को काफी देर बाद जानकारी मिली।
बाद में रंका पुलिस ने जानकारी के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।