whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200519
Loading...


मंत्री मिथिलेश के नामांकन जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-24, 10:30 AM visibility 693
Share



मंत्री मिथिलेश के नामांकन जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत
जनसभा को संबोधित करते हेमंत सोरेन, मंचासीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री मिथिलेश एवं उपस्थित जनसमूह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



भाजपा का चुनावी रणनीति विकास नहीं जातिवाद है : मुख्यमंत्री केंद्र की दमनकारी सरकार संविधान बदलने की फिराक में है : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज बाबा बंशीधर की नगरी से चुनावी यात्रा की शुरूआत की गई है। झारखंड के इतिहास में पहली बार यह चुनाव निश्चित समय सीमा से पहले कराया जा रहा है। चुनाव आयोग की विशेष शक्ति का ऐसा उपयोग चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति विकास नहीं बल्कि हिंदु, मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा अर्थात जातिवाद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोविंद उच्च विद्यालय गढ़वा के मैदान में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नामांकन जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार पहले राज्य के विकास कार्यां में अड़चन डाली। फिर उन्हें बेवजह जबरन जेल भेज दिया। भ्रष्ट नेता घुटने टेक कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि हेमंत सोरेन शिबु सोरेन का बेटा है, भ्रष्ट नहीं है। यह झुका है न झुकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को सशक्त किया जाने लगा, गरीब किसानों को मजबूत किया जाने लगा, तब भाजपा को तकलीफ होने लगी। श्री सोरेन ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक कोरोना की चुनौती और बेईमानों से लड़ते हुए राज्य का काफी बेहतर विकास किया है। यहां बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान थे। पहले बिजली नहीं आती थी, सिर्फ बिजली का बिल आता था।
अब बिजली आती है, 200 यूनिट का बिल नहीं आता है। राज्य की जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने वादा किया है कि प्रत्येक घर को एक लाख रूपये देंगे उसे जरूर पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि भाजपा के लोग तो भगवान को भी नहीं छोड़ते हैं, तो इंसान को क्या छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमनें नारियल फोड़ा है। चुनाव में जनता विरोधियों का सर फोड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक तरफ पुंजी पतियों की जमात है, दूसरी तरफ गरीब गुरबों की ताकत है। आपको अपनी ताकत दिखानी है। इस चुनाव में पुनः मिथिलेश ठाकुर को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा भेंजे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र में दमनकारी सरकार बैठी है, जो संविधान को बदलने की बात करती है।
वह गरीब गुरबों, आदिवासियों का हक लूटने के लिए जनसरोकार की सरकार के मुख्यमंत्री को जबरन जेल भेज दी। उन्होंने कहा कि आज की जनसैलाब विकास विरोधियों एवं संविधान को तोड़ने वालों के लिए करारा जवाब है। जनता ने जिस उत्साह के साथ आज विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास दिलाया है, इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को एक नई पहचान दी है। राज्य गठन के बाद 19 वर्षां तक राज्य को सिर्फ लूटा गया है। वर्ष 2019 में जनता ने यहां जनसरोकार की सरकार बनायी है। तब से पूरे राज्य में लगातार विकास हो रहा है। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, तुलसी सिंह खरवार, जिपस अमृतांजली दुबे, डॉ यासिन अंसारी, मदनी खान, कृष्णा भुईयां, नसीम अख्तर, दीपमाला, फरीद खान आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप सिंह, सुमन देवी, प्रमिला देवी, लक्ष्मी चौबे, सुरेंद्र तिवारी, एमपी गुप्ता, शंभु राम चंद्रवंशी, दीपक तिवारी, अविनाश देव, मुखराम भारती, चैतु सिंह खरवार, अनु दुबे, पुरन तिवारी, हरेंद्र चौधरी, कामेश्वर चौधरी, कृष्णा यादव, अजय केशरी, रामसागर मेहता, भोला सिंह खरवार, संतोष केशरी, रेखा चौबे, अनिता दत्त, चंदा देवी, रेखा पाठक, अराधना सिंह, जितेंद्र सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play