whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27194702
Loading...


झारखंड में दोबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में लगेगा पावर प्लांट : हेमंत

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 22-Oct-24, 10:22 AM visibility 676
Share



झारखंड में दोबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में लगेगा पावर प्लांट : हेमंत
सभा को संबोधित करते सीएम हेमंत


श्री बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में दोबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाया जायेगा। वे सोमवार को यहां गोसाईबाग के मैदान में पार्टी के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में पावर प्लांट निर्माण के लिये आधारशिला रखा था। लेकिन कुछ विषम परिस्थितियों के कारण पावर प्लांट का निर्माण नहीं हो सका था। सीएम ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विकास की ऐसी लकीर खींची है कि उसे गिनाना मुश्किल है। मंईयां सम्मान योजना से हर घर को लाभ हुआ है। दिसंबर से इसकी राशि ढाई हजार रुपये हो जायेगी। वहीं अगली बार हर महिलाओं को साल में एक लाख रुपये दिये जायेंगे।
लेकिन भाजपा के लोग अब लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं। लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। फॉर्म मुस्लिम और मिशनरीज को नहीं बल्कि सिर्फ आरएसएस के लोगों को भरा जा रहा है। सिर्फ हिन्दू मुस्लिम कर सत्ता प्राप्त करने का उनका यह तरीका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने यहां के गरीबों को मिलने वाले आवास को चुनावी राज्यों में देने का काम किया। हम नाक रगड़ते रहे लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद भी अबुआ आवास बड़े पैमाने पर दिये गये। सीएम ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के भूखे हैं। 5 साल सत्ता से दूर रहने के दौरान हमें काफी परेशान किया, मुझे 5 साल सोने नहीं दिया। सत्ता के लिये धन बल का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं।
लेकिन यहां की जनता इस चुनाव में भी उन्हें सबक सिखायेगी। सभा को झामुमो उम्मीदवार अनंत प्रताप देव, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, ताहिर अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, सोगरा बेगम, झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सूर्यदेव मेहता, लल्लू राम, कामता प्रसाद, मानवेन्द्र प्रताप देव, कमलेश मेहता, रमेश चंद्रवंशी, अमरनाथ पांडेय, सुदेश्वर राम, अमर राम, किरण देवी, बबलू पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभा में झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे। सीएम हेमंत ने श्री बंशीधर नगरी से की चुनावी सभा की शुरुआत: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा बंशीधर की नगरी श्री बंशीधर नगर से वे पहला चुनावी सभा कर रहे हैं।
श्री बंशीधर जी ने नाम पर आयोजित होने वाले बंशीधर महोत्सव को मेरी सरकार ने ही राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया है। बाबा बंशीधर जी का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा। क्षेत्र की जनता ने मौका दिया तो भवनाथपुर में लगेगा पावर प्लांट : अनंत पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो भवनाथपुर में पावर प्लांट का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2009 में जब क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्या पलायन को रोकने एवं नवजवानों को रोजगार देने के लिये पावर प्लांट निर्माण के लिये तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन के हाथों आधारशिला रखवाने का काम किया था। भाजपा छोड़ लोगों ने झामुमो का दामन थामा: झामुमो की ओर से यहां गोसाईबाग के मैदान में आयोजित नामांकन रैली में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया।
पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहिर अंसारी ने सभी लोगों को पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा छोड़ने वालों में दिनेश राम, मो नईम खलीफा, उमाशंकर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोगों के नाम शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play