whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27120177
Loading...


आत्महत्या का प्रयास, सांप काटने की घटना और सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 06:36 PM visibility 700
Share



आत्महत्या का प्रयास, सांप काटने की घटना और सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के डंडिला कला गांव की नसीमा बीवी ने घरेलू विवाद के बाद आयरन की ओवरडोज दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार, नसीमा बीवी की अपने गौतमी के साथ नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद उसने आक्रोश में आकर यह कदम उठाया। परिजनों ने उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। वहीं, गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव की बसंती देवी सांप काटने से जख्मी हो गईं। घटना तब हुई जब बसंती देवी अपने घर के पास जंगल की झाड़ी काट रही थीं। उन्हें विषैले जीव-जंतु ने काट लिया। परिजन उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को स्थिर बताया।
इसके अलावा, गढ़वा रंका-बरवाडीह मार्ग पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में रामदुलार सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह और सरीमा राम के पुत्र जगजीवन राम शामिल हैं। दोनों पुलिसकर्मी किसी काम से चिनिया गए थे और वापस लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जगजीवन राम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सार्जेंट मेजर संदीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play