whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166817 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बिना मंत्री के मर्जी के आम लोग थाना में केस भी दर्ज नही करा पाते है: सत्येन्द्रनाथ, 16 वार्ड पार्षद सहित एक सौ से अधिक लोग भाजपा में शामिल

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 06:07 PM visibility 687
Share



बिना मंत्री के मर्जी के आम लोग थाना में केस भी दर्ज नही करा पाते है: सत्येन्द्रनाथ, 16 वार्ड पार्षद सहित एक सौ से अधिक लोग भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल हुए वार्ड पार्षदों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार देर रात नगर परिषद क्षेत्र के 16 वार्ड पार्षदों सहित एक सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सभी को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि झामुमो की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुआ है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो साल पहले ही समाप्त हो गया है। इसके बावजूद वर्तमान सरकार चुनाव नही करा पाई है। चुनाव नही होने के कारण शहरी निकाय में पदस्थापित अधिकारी निरकुंश हो चुके है। सभी कार्य गैरकानूनी तरीका से किया जा रहा है। शहर का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। शहर के सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।
Advertisement
स्थानीय विधायक पेयजल मंत्री के पद पर रहने के बावजूद आम लोग शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे है। शुद्ध पेयजल नही पीने से लोग विभिन्न तरह के बीमारियों के चपेट में आ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के साथ ही शहर की सभी प्रमुख समस्याओं को तत्परता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में हवा है। लोग इस सरकार के कार्यप्रणाली से परेशान हो चुके है। सभी जगहों पर भ्रष्टाचार हावी है। बालू के अभाव में आम लोग अपना घर, मकान सहित अन्य निजी काम नही कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री कारनामे का बदला लेने का सही समय आ चुका है। मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान निर्दोष व्यक्तियों को फर्जी केस में फंसा कर किसी तरह जेल भेजा है, वह किसी से छिपी हुई नही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि बिना मंत्री के मर्जी के आम लोग थाना में केस भी दर्ज नही करा पाते है। इन सभी बातों को याद करते हुए इस भ्रष्ट शासन को बदलने के लिए लोग सुशासन वाली भाजपा की सरकार को बनाने में बढ़चढ़ कर सहयोग करे। वहीं दूसरी ओर शहर के वार्ड नंबर सात के बूथ अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य बाज़ार से 30 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए। सभी को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने पूरी मजबूती के साथ भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इसके अलावा पूव विधायक के आवास पर भी शहर के विभिन्न वार्ड के काफी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, अजय जासवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play