whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167299 readers visited
Loading...

Advertisement

पूर्वी सिंहभूम 21 मेडल के साथ बना ओवरऑल चैंपियन, रांची के शत्रुंजय और सानिया बने स्टेट चैंपियन

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 05:38 PM visibility 735
Share



पूर्वी सिंहभूम 21 मेडल के साथ बना ओवरऑल चैंपियन, रांची के शत्रुंजय और सानिया बने स्टेट चैंपियन
पुरस्कार देते संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे और अन्य एवं विजेता प्रतिभागी अतिथि के साथ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के बंधन मैरिज हॉल में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें पूर्वी सिंहभूम 21 मेडल (7 गोल्ड, 6 सिल्वर, 8 ब्रॉन्ज) जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना। रांची की टीम ने 19 मेडल (8 गोल्ड, 5 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) जीते, जबकि गढ़वा की टीम ने भी 19 मेडल (3 गोल्ड, 6 सिल्वर, 10 ब्रॉन्ज) जीते। धनबाद ने 4 मेडल (1 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज), हजारीबाग ने 5 ब्रॉन्ज और बोकारो ने 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। पुरुष वर्ग में रांची के शत्रुंजय ने सोमनाथ चक्रवर्ती को 4-1 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब जीता, जबकि महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने गढ़वा की अंजलि को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि और गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे ने झारखंड राज्य टेबल टेनिस को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि गढ़वा जिला, राज्य संघ के साथ मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और ओलंपिक तक का सफर तय करें। झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी ताकि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। पुरस्कार वितरण समारोह में संघ के उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, उपाध्यक्ष सुशील केसरी, अमित कुमार सिंह, अशोक विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, संजय सोनी, सिस्टर रौशमा, चंद्रभूषण सिन्हा और नंद कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय ठाकुर, संजय सिंह, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, मोजीबुद्दीन खान, अयोध्या ठाकुर, अमोद कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद थे।
Advertisement
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य रेफरी संदीप शाहा, किरण बिहारी शुक्ला, अंपायर एल एन मित्रा, आशीष बनर्जी, आशुतोष कुमार दुबे, अमल कुमार ठाकुर, ऋषभ राज, आयुषी कुमारी, सांइ अक्षय और सुधांशु रंजन ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने दिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play