whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27118377
Loading...


गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री मिथिलेश ने किया नामांकन

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 05:26 PM visibility 699
Share



गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री  मिथिलेश ने किया नामांकन
नामांकन करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखण्ड के 80, गढ़वा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली मिथिलेश का जलवा देखते बन रहा था। समर्थकों की अपार भीड़ ने यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि एक बार फिर मिथिलेश का काज। समर्थकों की हुंकार ने विरोधियों के परिवर्तन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर बड़ा प्रहार भी कर दिया है। इस दौरान टाउन हॉल के मैदान से एसडीओ कार्यालय तक लोगों की हुजूम बनी रही। झामुमो और मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में लग रहे गगनभेदी नारों से कुछ घंटों के लिए इलाका झामुमोमय बन गया। झामुमो नेता सह पेयजल स्वच्छता,पर्यटन-खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल से अनुमंडल कार्यालय नामांकन करने पहुंचे।
इस दौरान प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के अलावा उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी, शंभू,राम, परेश तिवारी, रंका प्रमुख लीलावती हाजी निजाम आदि उपस्थित थे। शहर के टंडवा निवासी मो. निजामुद्दीन (हाजी निजाम) तथा मेराल प्रखंड के चामा मुखिया शंभू राम उनके प्रस्तावक बने। मंत्री ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। झामुमो-कांग्रेस में था उत्साह, राजद रहा नदारत : गढ़वा विधानसभा सीट की लड़ाई की परिदृश्य इस बार थोड़ा बदली हुई दिख रही है। इस बार झामुमो-कांग्रेस के पुराने साथी राजद विदक गई है। मंच पर राजद के एक भी नेता नहीं दिखे। इस बार मिथिलेश ठाकुर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरे हैं।
यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माना जाता है। लिहाजा चुनाव में कड़ी टक्कर होना स्वाभाविक है। विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध : मिथिलेश ठाकुर ने नामांकन के बाद कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपार समर्थन देने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देगी। एक बार फिर से वह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play