whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27117425
Loading...


172 बटालियन, CRPF ने गढ़वा में मनाया 'पुलिस स्मृति दिवस', शहीदों को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 02:10 PM visibility 673
Share



172 बटालियन, CRPF ने गढ़वा में मनाया 'पुलिस स्मृति दिवस', शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शहीदों को श्रद्धांजलि देते सीआरपीएफ के अधिकारी एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 172 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 'पुलिस स्मृति दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित जवानों और अधिकारियों से वीरों की शहादत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में समर्पण की भावना पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में अमरेन्द्र कुमार सिंह, द्वि. कमांडेंट अधिकारी और कुलदीप कुमार, द्वि. कमांडेंट अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा, सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण निरीक्षक अमरजीत पांडे द्वारा गरनाहा (टोलरा) में किया गया। वहीं, शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार तिवारी (शौर्य चक, मरणोपरांत) की प्रतिमा पर सूबेदार मेजर रणवीर सिंह ने चेचरिया (अटौला) में माल्यार्पण किया। शहीद सिपाही/जीडी रूपेश कुमार सिंह की प्रतिमा पर निरीक्षक कुमार राजीव ने पुरनाडीह, जिला पलामू में श्रद्धांजलि दी और शहीद सिपाही/जीडी उदय कुमार यादव की प्रतिमा पर निरीक्षक यशवीर सिंह ने बरही, जिला पलामू में माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अन्य कार्मिकों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास 1959 से जुड़ा है, जब 21 अक्टूबर को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए थे।
तभी से इस दिन को पूरे देश में पुलिस बलों द्वारा 'पुलिस स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play