whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27116956
Loading...


रमना में अवैध बालू उत्खनन: ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है बालू, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

location_on रमना access_time 21-Oct-24, 02:03 PM visibility 676
Share



रमना में अवैध बालू उत्खनन: ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है बालू, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
बिना पंजीयन नंबर का बालू लदा ट्रैक्टर


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : आचार संहिता लागू होने के बावजूद रमना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और बिक्री का कारोबार बेखौफ जारी है। प्रशासन की ओर से अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बालू माफियाओं का हौसला अब भी बुलंद है। अवैध बालू का कारोबार रात होते ही शुरू हो जाता है, जहां अवैध तरीके से बालू निकालकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। सवाल उठता है कि जो अवैध कार्य चुपके-चुपके हो रहे हैं, प्रशासन उन पर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन खुलेआम हो रही बालू बिक्री पर क्यों चुप्पी साधी गई है? रविवार रात करीब आठ बजे बाबुडीह-बुल्का मुख्य पथ पर तेज गति से एक बिना पंजीयन नंबर का बालू लदा ट्रैक्टर देखा गया, जिसे एक कम उम्र का लड़का चला रहा था।
ट्रैक्टर में कोई लाइसेंस या अनुज्ञप्ति नहीं थी। अवैध बालू परिवहन के क्रम में पिछले वर्ष रमना प्रखंड में एक युवा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, लेकिन इससे भी बालू माफियाओं को कोई फर्क नहीं पड़ा। गरीब परिवार के लड़के मामूली मजदूरी पर काम करते हैं और ज्यादा ट्रिप के लालच में तेज गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। अवैध बालू कारोबारी गरीबों की जान की परवाह किए बिना मुनाफा कमाने में जुटे हैं। बालू 4000-4500 रुपये प्रति ट्रैक्टर की दर से बेचा जा रहा है, जिससे न सिर्फ गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस संदर्भ में अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि फिलहाल बालू घाट चालू नहीं हुआ है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play