whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27116700
Loading...


गढ़वा पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, बोलेरो से 2000 पाउच अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 01:57 PM visibility 674
Share



गढ़वा पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, बोलेरो से 2000 पाउच अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी, गिरफ्तार युवक, बोलेरो और बरामद शराब


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि दो बोलेरो वाहन अवैध विदेशी शराब लेकर विंडमगंज से गढ़वा की ओर आ रही हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने बिलासपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग प्रारंभ की। चेकिंग के दौरान दो बोलेरो (BR 01 PF 0704 एवं BR 29 M 1908) तेजी से आईं और पुलिस चेकिंग देख वापस मुड़कर भागने लगीं। पुलिस ने पीछा कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि वे रेनूकूट (उत्तर प्रदेश) से बिहार अवैध शराब लेकर जा रहे थे। बोलेरो गाड़ियों की छत को मॉडिफाई कर नट-बोल्ट से कसकर शराब छुपाई गई थी।
जब पुलिस ने नट-बोल्ट खोलकर छत का निरीक्षण किया, तो गाड़ी के कंटेनर में करीब 2000 पाउच Officer's Choice 180 ml अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते: 1. नीतीश कुमार, पिता- स्वर्गीय परमेश्वर साहनी, पतेहिया थाना, हाजीपुर, जिला वैशाली 2. नारायण साहनी, पिता- स्वर्गीय जय राम साहनी, सुमेर पट्टी थाना, दरियापुर, जिला सारण 3. विवेक कुमार, पिता- रविंद्र राय, बिशुनपुर थाना, दिघवारा, जिला सारण जब्त सामानों का विवरण: 1. बोलेरो गाड़ियाँ रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 PF 0740 एवं BR 29 M 1908 2. Officer's Choice 180 ml के लगभग 2000 पाउच अवैध विदेशी शराब छापामारी दल के सदस्य: 1. सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बंशीधर नगर 2. पु0अ0नि0 आदित्य कुमार नायक, थाना प्रभारी, नगरऊंटारी 3. पु0अ0नि0 संदीप कुमार रवि, नगर ऊंटारी थाना 4. पु0अ0नि0 जितेंद्र कुमार, नगर ऊंटारी थाना 5. हवलदार सुब्रत टुडू 6. आरक्षी 285 नितेश श्रीवास्तव 7. आरक्षी 109 कौशल कुमार द्विवेदी एसपी दीपक कुमार पांडे ने बताया कि इस कार्रवाई में छापामारी दल ने साहसपूर्वक कार्य किया और उनके योगदान के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play