whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27115186
Loading...


गूंज रहे छठ गीतों से प्रवाहित भक्ति की धारा को डिस्टर्ब कर जागरण नामक भोंडा प्रदर्शन की जरूरत नहीं

location_on कांडी access_time 21-Oct-24, 09:57 AM visibility 696
Share



गूंज रहे छठ गीतों से प्रवाहित भक्ति की धारा को डिस्टर्ब कर जागरण नामक भोंडा प्रदर्शन की जरूरत नहीं
बैठक करते लोग


अभिनव कुमार मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत शिवपुर पंचायत में एक तथाकथित संस्था व उसके स्वयंभू अध्यक्ष व अन्य कर्ताधर्ता का सतबहिनी झरना तीर्थ में पूजा पर रोक अपने आप में राजनीति से प्रेरित आरोप है। जो एक नेता विशेष के पक्ष में दिया गया बयान के अलावे कुछ नहीं। इस तरह का आरोप आचार संहिता का उल्लंघन है। जिससे संबंधित कार्रवाई संभावित है। जब वहां पूजा पर रोक है तो प्रतिदिन स्थानीय व 5-7 गाड़ियों में बाहर से आकर जो लोग सभी मंदिरों में पूजा अर्चना किया करते हैं वह क्या है? लोक आस्था के महापर्व छठ में करीब एक लाख निराहार व्रति जो यहां सामुहिक महा अनुष्ठान करने आ रहे हैं उसे पूजा नहीं कहते हैं क्या? इन बोलते तथ्यों के आलोक में नाम मात्र की सेना का आरोप समझ से परे है।
मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के रहते आपने एक बार भी आपकी गंगा आरती व भक्ति जागरण करने की जुर्रत नहीं की है। जिस महाव्रत में स्वयं माता बहनों की गूंज रहे छठ गीतों से भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही हो वहां उन्हें डिस्टर्ब करने के लिए आपके जागरण नामक भोंडा प्रदर्शन करने की क्या जरूरत है। यह आपके शागिर्दो को स्वीकार हो सकता है समिति को नहीं। आपको बहुत पहले समिति का संकल्प बता दिया गया है कि अन्य तरह का हित साधने के लिए यहां किसी का झंडा बैनर लगाकर कुछ नहीं कर सकते तो फिर बार बार ओर करने की क्या जरूरत है। रह गई किसी के पृष्ठ पोषण के लिए राजनीति करने की बात तो टांगे ऊपर करके उड़ने से उसपर आसमान नहीं रूका करता।
यह तो आलाकमान ने भी बखूबी देख समझ लिया है। रह गई समिति के सम्मानित अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह पर कटाक्ष करने की बात तो जो सतबहिनी में उनके जैसा निजी संपति के 30 लाख रुपए खर्च करके यहा का विकास करके बोलता तो शोभा देता। उधार का बयान काहे का? बेहतर होता समिति का विरोध करनेवाले आईना देखकर बात करते। सतबहिनी झरना तीर्थ में बैठक करके उक्त बयान देनेवालों में अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, सचिव पं. मुरलीधर मिश्र, कोषाध्यक्ष विभूति नारायण दुबे, जयकिशुन राम, प्रियरंजन सिन्हा, गोरखनाथ सिंह, आतिश कुमार सिंह, सुदर्शन तिवारी, हरिनाथ चंद्रवंशी, करंजू पाल, देवीदयाल राम सहित कई लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play