whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055230 readers visited
Loading...

Advertisement

झामुमो के कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह में 300 लोग पार्टी में शामिल

location_on धुरकी access_time 21-Oct-24, 09:53 AM visibility 686
Share



झामुमो के कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह में 300 लोग पार्टी में शामिल
पार्टी में शामिल लोग


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झामुमो नेता ताहिर अंसारी एवं दीपक प्रताप देव की उपस्थिति में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा छोड़कर 300 लोगों ने झाममो का दामन थामा। ताहिर अंसारी, दीपक प्रताप देव ने सभी को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मौके पर ताहिर अंसारी ने कहा कि पूर्व विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने काम करने के बदले आराम करने में मशगूल हैं। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इन्हें 15 साल मौका दिया लेकिन जनता को केवल ठगने का काम किया है।
Advertisement
कहीं झूठे वादे तो कहीं झूठे सड़क का शिलान्यास तो कहीं झूठे पुल का शिलान्यास कर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के नेतृत्व वाली सरकार झारखंड में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि यहां के दलित पिछड़े मूलवासी आदिवासी का उत्थान हो सके। दीपक प्रताप देव ने कहा कि अब समय आ गया है। परिवर्तन की लहर की युवा अपने शक्ति को पहचाने क्योंकि वर्तमान विधायक को आप लोगों ने 15 साल मौका दिया फिर भी यहां का मुद्दा बिजली, सड़क, पानी, बेरोजगारी, चिकित्सा, स्वास्थ्य की समस्या है। मौके पर सुदेश्वर राम, पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, पूर्व जिला जिला परिषद सदस्य जानकी सिंह, उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।
Advertisement
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, प्रखंड सचिव इसराइल खान, महिला नेत्री पछिया देवी, संतोषी देवी, रानी देवी, माया देवी, राम भरोसा राम, उमेश राम, लियाकत अंसारी, उदय साह, शैलेश यादव आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play