whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27113563
Loading...


मुख्यमंत्री हेमंत का गढ़वा आगमन सोमवार को, नगर व गढ़वा प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 06:57 PM visibility 679
Share



मुख्यमंत्री हेमंत का गढ़वा आगमन सोमवार को, नगर व गढ़वा प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को गढ़वा पहुंचेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले नामांकन प्रक्रिया में वे गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के नामांकन कार्य में मुख्यमंत्री भाग लेंगे। साथ ही नामांकन सभा को भी संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 अक्टूबर को 12:30 बजे गोसाईंबाग मैदान स्थित हेलीपैड श्री बंशीधर नगर पहुंचेंगे।
वहां आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात पश्चात 1:30 बजे गोसाईंबाग मैदान स्थित हेलीपैड से गढ़वा के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:50 बजे बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क कल्याणपुर गढ़वा में आगमन होगा। यहां से 2:00 बजे गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पहुंचकर मंत्री श्री ठाकुर के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। तत्पश्चात 2:30 बजे अनुमंडल कार्यालय से निकलकर 2:35 बजे गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां आयोजित नामांकन सभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। उसके बाद 4:00 बजे रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि उनके नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।
नामांकन कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आमजनों का महाजुटान होगा। विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा व डंडा सभी प्रखंडों के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल होंगे। सभी लोग रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में एकत्रित होंगे। वहां से मंझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़ होते हुए रैली टाउन हॉल के मैदान में पहुंचेगी। ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play