whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27929386
Loading...


चिनियां, गढ़वा और मेराल प्रखंड के 800 से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल; सत्येन्द्रनाथ ने लूट, भय, भूख, भ्रष्टाचार और अपमान का बदला लेने का किया आह्वान

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 06:52 PM visibility 682
Share



चिनियां, गढ़वा और मेराल प्रखंड के 800 से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल; सत्येन्द्रनाथ ने लूट, भय, भूख, भ्रष्टाचार और अपमान का बदला लेने का किया आह्वान
रविवार को पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी एवं अपने आवास पर पार्टी में शामिल होने वाली महिलाएं के साथ पूर्व विधायक की पत्नी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड चिनियां, मेराल और गढ़वा प्रखंड के विभिन्न गांवों के आठ सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने अपने आवास पर सभी लोगों को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा मेराल के वहीं मेराल प्रखंड के लोआदाग और संगबरिया पंचायत के विभिन्न गांव से पहुंची महिलाएं को पूर्व विधायक की पत्नी मीरा तिवारी और भाजपा नेत्री अंजली गुप्ता ने संयुक्त रूप से माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिस उम्मीद और विश्वास के साथ तीसरी बार भाजपा का प्रत्याशी बनाया है।
उस पर वह श-प्रतिशत खरा उतरेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी पुराने, नए और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान में कोई कमी नही होगी। भाजपा के सभी एक-एक कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह है। सभी लोग एकजुटता के साथ अपना-अपना बूथ पर भारी अंतर से भाजपा को जीत दिलाकर पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। भाजपा के सभी समर्थक और कार्यकर्ता चुनाव को चुनौती के रूप में ले। केन्द्र प्रायोजित सभी योजनाओं की चर्चा गांव और टोला स्तर पर करे। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड की जनता एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के लोग मंत्री मिथिलेश ठाकुर की ओर से पिछले पांच वर्ष के दौरान किए गए लूट, भय, भूख, भ्रष्टाचार और अपमान का बदला लेने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि मंत्री अपने बयानों में विकास का ढिढोंरा पीटते थे। अगर वे सही मायने में क्षेत्र का विकास किए है, तो पैसा और सामाग्री बांटने की नौबत क्यों आ गई। दूसरी ओर पूर्व विधायक की पत्नी मीरा तिवारी ने महिलाओं को शामिल कराने के दौरान लोगों से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ही महिलाओं की असली हितैषी है। राज्य की हेमंत सरकार पिछले चुनाव के दौरान सभी महिलाओं को प्रत्येक माह दो-दाो हजार रूपए चूल्हा खर्च करने की घोषणा किया था। लेकिल सरकार ने सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम किया है। चुनाव में महिलाएं को बरगलाने के लिए बुजुर्गो का पेंशन रोक कर मईया सम्मान योजना शुरू करने का नाटक कर रही है।
पार्टी में मेराल प्रखंड के रजबंधा, संगबरिया, बनुआ, भीमखाड़, रजहारा, भंडार, रेजो, बंका, शेरासाम के अलावा चिनियां के हेताड़, बेता, रनपुरा,चपकली के अलावा गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा और नगर परिषद क्षेत्र के लोगों ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वालें लोगों में प्रमुख रूप से अनिता देवी, ममता देवी, रूबी देवी, विमला देवी, गुलबासो देवी, नीरू देवी, मीरा देवी, देवंती देवी, रानी देवी, चंद्रावती देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, राधिका देवी, दुलारी कुवंर, रिया देवी, मदन कुमार उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, जगदीश चौधरी, श्रेष्ठ गौरव, अंकित उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, साकेत पाठक, विकास साव, आकाश चंद्रवंशी, संदीप चंद्रवंशी, जेपी यादव, रितेश कुमार, अमरेश यादव, नीतेश तिवारी, रोहित कुमार, सूरज सिंह, मयंक पाठक, दिनेश सिंह, विपिन कुमार, दशरथ सिंह सहित सहित आठ सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी, विनोद चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, कुंदन चंद्रवंशी, अजय जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play