whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27081029
Loading...


भाजपा ने आलोक चौरसिया को 76 डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से घोषित किया उम्मीदवार, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

location_on बड़गड़ access_time 20-Oct-24, 06:03 PM visibility 703
Share



भाजपा ने आलोक चौरसिया को 76 डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से घोषित किया उम्मीदवार, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते भाजपाई


बड़गड़ check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लंबे विचार-विमर्श के बाद आखिरकार 76 डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से दो बार के पूर्व विधायक आलोक चौरसिया पर अपना विश्वास जताया। शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता रायशुमारी में आलोक चौरसिया के अलावा भाजपा के दो अन्य प्रमुख नेता—मनोज सिंह और डाल्टनगंज की मेयर अरुणा शंकर—के नाम भी सूची में शीर्ष पर थे, लेकिन पार्टी ने आलोक चौरसिया को प्राथमिकता दी। रविवार को इस घोषणा के बाद बड़गड़ मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और बाजार में दुकानदारों व राहगीरों के बीच भी मिठाइयां बांटी।
साथ ही, पार्टी से संबंधित नारे लगाते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, रवि सोनी, अखिलेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अरविंद जायसवाल, संतोष प्रसाद, रंजीत जायसवाल, मुकेश सोनी, गुप्तेश्वर प्रसाद, नरेश सोनी समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play