whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27077320
Loading...


आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 05:41 PM visibility 689
Share



आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
मतदान की प्रक्रिया को समझाते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु गढ़वा स्थित राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के 8 कमरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया के हर चरण की विस्तार से जानकारी दी और चुनाव के दौरान जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय गढ़वा ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को जीरो एरर के साथ चुनाव संपन्न कराने की सख्त हिदायत दी। सभी सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को मतदान से पहले, मतदान के दिन, और मतदान के बाद की सभी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझाया गया।
मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा मतदान के दिन आने वाली समस्याओं के समाधान, वोटिंग कंपार्टमेंट की सेटिंग, BU, CU, और VVPAT को कनेक्ट करने, मॉक पोल की प्रक्रिया, और मतदान के प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक की सभी जरूरी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, मतदान से जुड़ी विभिन्न ऐप्स जैसे मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, और सी.विजिल ऐप को इंस्टॉल करने और इनके उपयोग के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शांतनु चौबे, प्रभाशंकर, राजेश कुमार चौबे, नंदू चौबे, जगन्नाथ राम, नितिन कुमार तिवारी, अमित शुक्ला, विकास तिवारी, बलदेव कुमार मिश्रा, सीडी सिंह, प्रेम तिवारी, सतीश चौबे, विवेकानंद पांडे, सुनील कुमार विश्वकर्मा, हरिनंदन त्रिपाठी, सूर्यकांत शर्मा सहित अन्य सभी मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play