whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27929473
Loading...


रमना प्रखंड में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, आचार संहिता का पालन करने का संकल्प

location_on रमना access_time 20-Oct-24, 05:27 PM visibility 686
Share



रमना प्रखंड में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, आचार संहिता का पालन करने का संकल्प
बैठक में उपस्थित लोग


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : प्रखंड मुख्यालय के मूर्ति टोला बगौन्धा स्थित श्री हनुमान मंदिर गंगा तालाब छठ पूजा घाट परिसर में रविवार को छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुदर्शन बियार ने की, जिसमें समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बैठक में छठ पूजा के दौरान विधि व्यवस्था और पूजा घाट की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सूर्य भगवान की प्रतिमा छठ पूजा घाट पर स्थापित कर पूजा की जाएगी। साथ ही, छठ घाट और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने, टेंट, रोशनी और साउंड सिस्टम की व्यवस्था करने, मंदिर के गुंबद का प्लास्टर कार्य जारी रखने, चबूतरे के लिए लोहे की सीढ़ी बनवाने, और सूर्य भगवान की प्रतिमा के ऊपर स्टील का टेंट लगाने पर भी सहमति बनी।
एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा, प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद यू.पी. के वाराणसी और ओबरा से आए कलाकारों द्वारा छठ पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अगली और अंतिम बैठक छठ पूजा की अंतिम तैयारियों के लिए 2 नवंबर को निर्धारित की गई है। बैठक में उपस्थित सदस्य: नरेश साह, सुनील प्रजापति, रामलाल बियार, मनोज साह, मनोज गुप्ता, पपू बियार, दुर्गा बियार, रामदेव प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, सोमारू बियार, राजश्री बियार, मोती बियार, देव कुमार साह, मनोहर बियार, सुरेश प्रजापति, राजबली बियार, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण और समिति के सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play