whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27068406
Loading...


आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बी.एल.ओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 10:40 AM visibility 675
Share



आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बी.एल.ओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त जिले के सभी बी.एल.ओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बी.एल.ओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शनिवार को राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय, गढ़वा में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम पाली में रंका, रमकंडा, भंडरिया, चिनिया, बड़गड़ और कांडी प्रखंड के बी.एल.ओ और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। वहीं, द्वितीय पाली में मेराल, गढ़वा, डंडा और मझिआंव प्रखंडों के बी.एल.ओ और सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने बी.एल.ओ और सुपरवाइजरों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसमें मतदाता सूची का सत्यापन, बूथ जागरूकता समूह का गठन, रैम्प, बिजली, और शौचालय जैसी सुविधाओं के प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही पोस्टल बैलेट, होम वोटिंग, मतदान केंद्र की व्यवस्था, और मतदाता सहायता बूथ की पारदर्शिता पर भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शांतनु चौबे, नंदू चौबे, जगन्नाथ राम, नितिन कुमार तिवारी, बलदेव कुमार मिश्रा, सीडी सिंह प्रेम तिवारी, सतीश कुमार चौबे, विवेकानंद पांडे, सुनील कुमार विश्वकर्मा, हरिनंदन त्रिपाठी, प्रभाशंकर, अनिल कुमार वर्मा, आलोक कुमार तिवारी, कौशलेश तिवारी, राजेश कुमार चौबे सहित अन्य मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play