whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054466 readers visited
Loading...


ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, सदर अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 09:31 AM visibility 678
Share



ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, सदर अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी 70 वर्षीय बालमुकुंद महतो की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। मृतक के पुत्र प्रेमनाथ महतो ने बताया कि बालमुकुंद महतो की मानसिक स्थिति 2010 से ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर घर से बिना बताए बाहर चले जाते थे। शनिवार सुबह भी वह रोज की तरह घूमने निकले थे, इसी दौरान ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। इसके बाद मेराल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरी घटना में, गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी अब्दुल्लाह अंसारी की मोटरसाइकिल गढ़वा सदर अस्पताल से चोरी हो गई।
अब्दुल्लाह अंसारी अपने परिजनों को देखने के लिए सदर अस्पताल आए थे और बाहर गाड़ी खड़ी कर अंदर गए थे। जब वह बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब है। इसके बाद उन्होंने गढ़वा थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play