whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056517 readers visited
Loading...

Advertisement

झोपड़ी में आग लगने से दो गर्भवती गाय और बछिया की मौत, लाखों का नुकसान

location_on कांडी access_time 19-Oct-24, 06:50 PM visibility 693
Share



झोपड़ी में आग लगने से दो गर्भवती गाय और बछिया की मौत, लाखों का नुकसान
आगजनी में जली झोपड़ी व मृत गाय की जानकारी देती पीड़िता व उपस्थित जनप्रतिनिधि


अभिनव कुमार मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी-थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव के कोइरियाडीह टोला निवासी रीता देवी, पत्नी सत्येंद्र मेहता, की फूस की झोपड़ी में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे आग लगने से दो गर्भवती गाय और एक बछिया जलकर मर गईं। इस आग में पूरा झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सबसे पहले गांव की महिला संपतिया देवी ने झोपड़ी में आग देखी और शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। जब तक लोग इकट्ठा होते, तब तक झोपड़ी और मवेशी पूरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद पीड़िता रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि हमेशा की तरह दोनों गाय और बछिया को झोपड़ी में खूंटे से बांधकर परिवार के साथ घर में सोने चली गई थीं। हल्ला सुनकर जब वह बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि झोपड़ी आग की लपटों में घिरी हुई थी।
Advertisement
जब वह पास पहुंचीं, तो तीनों मवेशी मृत पड़े थे। इनमें से एक गर्भवती गाय एक सप्ताह के भीतर बच्चा देने वाली थी। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों की झोपड़ी घर से अलग किनारे पर थी, इसलिए आग कैसे लगी, यह समझ से परे है। इस घटना में लगभग एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। खरौंधा पंचायत के उप मुखिया रवि कुमार मेहता ने घटना स्थल का दौरा किया और बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना सीओ और पशु चिकित्सक को दे दी है। उन्होंने जले हुए मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने और पीड़िता को उचित मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play