गढ़वा : **
गढ़वा नगर मंडल के विभिन्न वार्डों से युवा साथियों ने राजीव रंजन सोनी के नेतृत्व में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी युवाओं को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक तिवारी ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो युवाओं को सम्मान देती है। उन्होंने सभी युवाओं से विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कराने और कमल के फूल छाप को जीत दिलाने का आह्वान किया।
उमेश कश्यप ने कहा कि जब-जब युवाओं ने अंगड़ाई ली है, सत्ता का परिवर्तन हुआ है।
उन्होंने मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब युवा जाग चुके हैं और भाजपा की विजय सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख युवा साथी राजा केसरी, आदर्श केसरी, युवराज सिंह, उमंग कुमार, आरिफ खान, आर्यन सिंह, रोशन कुमार, अनुराग सिंह, रमेश कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, रमेश कुमार समेत अन्य युवा उपस्थित थे।