श्री बंशीधर नगर : भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में रविवार को प्रखण्ड के गरबांध गांव में नरेंद्र मोदी सरकार के फेज 2 का पहला वर्ष पूरा होने पर मोदी उत्सव का आयोजन किया गया।
उत्सव का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व बंदेमातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि मोदी सरकार फेज टू का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री ने पूरे धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ देश की गरिमा को बनाये रखा तथा देश का सिर झुकने नहीं दिया यह एक बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसी समस्या से देश को निजात दिलाने के लिए पूरी ताकत व एकजुटता के साथ काम रहे हैं। यह क्षमता किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विदेशों में भी देश का डंका बजाया और अपने देश की ताकत का अहसास कराया।मोदी सरकार ने देश में अनगिनत कार्य किये। वर्षों राममंदिर, कश्मीर में धारा 370 जैसे गंभीर मसला सहित कई मामलों पर विराम लगाया।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे संकट की घड़ी में आगे बढ़कर देश के नागरिकों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। वे देशहित में साहसिक कदम उठाते रहे व निर्णय लेते रहे। किसी ने अंगुली नहीं उठाई। आज हमारा देश अपने बल पर खड़ा है। मोदी जी ने गरीबो का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि देश को कई प्रधामनंत्री मिले लेकिन साहसिक निर्णय लेने का किसी में हिम्मत जागृत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हुए जो देश को हर मोर्चे पर गौरवान्वित किया। यही कारण है कि देश के लोग दुबारा बड़ा जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि दूसरा कार्यकाल के एक वर्ष पूरे हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मो0 नईम खलीफा, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने भी संबोधित किया। प्रकाश चंद्र सेठी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को पढ़कर सुनाया तथा प्रखण्ड अध्यक्ष विभूति भूषण चौबे ने संकल्प पत्र पढ़कर उपस्थित ग्रामीणों को संकल्प दिलाया।
मौके पर भाजपा नेता सोबराती खां, सलीम अंसारी, इस्माइल अंसारी, मुनिप यादव, बुच्चू प्रसाद, अश्विनी कुमार, सुनील चंद्रवंशी, वरुण चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सोबरन चंद्रवंशी ने किया।