whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167214 readers visited
Loading...

Advertisement

चार अलग-अलग घटनाओं में बच्चे समेत चार लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-24, 10:36 AM visibility 681
Share



चार अलग-अलग घटनाओं में बच्चे समेत चार लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
सदर अस्पताल, गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में गुरुवार को चार अलग-अलग घटनाओं में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना रमना थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव में हुई, जहां मिथलेश पासवान के 10 वर्षीय पुत्र अमर कुमार छत पर खेलते समय रेलिंग न होने के कारण गिरकर घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को खतरे से बाहर बताया है। दूसरी घटना मझिआंव थाना क्षेत्र के देवनकरा गांव की है, जहां रंजन दुबे की 4 वर्षीय पुत्री सृष्टि दुबे मोटरसाइकिल की चपेट में आकर घायल हो गई। वह अपनी मां के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया।
Advertisement
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। तीसरी घटना खरौधी थाना क्षेत्र के बैतरी गांव में घटी, जहां रवि कुमार रवि की पत्नी सुषमा कुमारी ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पहले भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चौथी घटना गढ़वा नगर ऊंटरी मार्ग पर लातदाग गांव के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल से गिरकर रंका थाना क्षेत्र के गौड़गाड़ा गांव निवासी काशी यादव की पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल पर चलते समय उषा देवी को नींद आ गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं।
Advertisement
उन्हें भी गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल सदर अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play