whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26913813
Loading...


वर्तमान मानदेय पर हो चार प्रतिषत की वृद्धि, नहीं तो टेट पास संघर्ष मोर्चा सड़क से सदन तक करेगा आंदोलन : दषरथ ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-24, 11:34 AM visibility 671
Share



वर्तमान मानदेय पर हो चार प्रतिषत की वृद्धि, नहीं तो टेट पास संघर्ष मोर्चा सड़क से सदन तक करेगा आंदोलन : दषरथ ठाकुर
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मोर्चा के पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार तथा शिक्षा सचिव एवं परियोजना निदेशक के गलत मनोवृत्ति के कारण सहायक अध्यापक आन्दोलन करने को मजबुर हैं। झारखंड के समस्त 62000 सहायक अध्यापकों का कोई मूल मानदेय निर्धारित नहीं है। सरकार समय -समय पर मानदेय बढ़ोतरी करती आई है। वर्तमान मानदेय ही हमारी मूल मानदेय है। अगर विभाग इस पर किसी तरह का छेड़ छाड़ करती है तो सरकार तथा शिक्षा सचिव एवं परियोजना निदेशक का विरोध सड़क से सदन तक किया जाएगा। उपरोक्त बातें टेट पास सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक दशरथ ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कही। श्री ठाकुर ने कहा कि सहायक अध्यापक के नियमावली में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि सहायक अध्यापकों का प्रतिवर्ष चार प्रतिषत की दर से मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।
साथ ही साथ राज्य परियोजना कार्यालय रांची द्वारा राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को जनवरी 2023 से मिल रहे मानदेय का चार प्रतिषत बढ़ाकर भुगतान किया गया है। इसके बाद भी जनवरी 2024 से सभी सहायक अध्यापकों का मिल रहे मानदेय का चार प्रतिषत बढ़ाकर जुलाई 2024 तक दिया गया है। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के षड्यंत्र से सहायक अध्यापकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। अगस्त 2024 के मानदेय से राज्य के सभी सहायक अध्यापकों का चार प्रतिशत का वृद्धि रोक दिया गया है जो सरासर गलत है। जबकि सरकारी कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहे मूल वेतन के अनुरूप में वृद्धि की जाती है। श्री ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग इस पर विचार कर वर्तमान मानदेय पर चार प्रतिशत की वृद्धि करके भुगतान करे अन्यथा इसका विरोध झेलना मुश्किल हो जाएगा।
इसकी सारी जवाबदेही शिक्षा विभाग की होगी। सरकार के इस निर्णय का जिला महासचिव गोविंद सिंह, बिपुल दुबे, प्रदीप सिंह, ब्रिज किशोर तिवारी, सतेंद्र सिंह, नरेंद्र ठाकुर, ताराचंद यादव, राजेश विश्वकर्मा, मनोज ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा, इमामुदीन अंसारी, प्रदीप रजक, सुधीर चौधरी, उपेंद्र पाल, रजनीकांत पांडेय, अनिल यादव, संतोष कुमार ठाकुर, अषोक मेहता सहित सभी अध्यापकों ने विरोध किया है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play