whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172075 readers visited
Loading...

Advertisement

8 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर जारी है आंदोलन

location_on कांडी access_time 17-Oct-24, 09:48 AM visibility 738
Share



8 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर जारी है आंदोलन


अभिनव कुमार मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : थाना क्षेत्र के मोखापी गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ तीन बच्चों के पिता के द्वारा किए गए दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद इंसाफ की मांग को लेकर पूरे इलाके के लोग आंदोलित हैं। प्रतिदिन इस घृणित मामले को लेकर लोग कार्यक्रम कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने मोखापी गांव से कांडी थाना तक विरोध मार्च भी निकाला था। इसी क्रम में माझिआंव में भी लोगों ने विरोध मार्च निकालकर अपराधी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था। जबकि मंगलवार को गांव के देवी मंडप के समीप सैकड़ों लोगों ने बैठक करके संघर्ष को जारी रखने की शपथ ली। बुधवार को भी गांव के मध्य विद्यालय प्रांगण में हिंदू नेता सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुष्प रंजन की अध्यक्षता में सैकड़ो ग्रामीणों ने बैठक करके तब तक चैन नहीं लेने की कसम खाई जब तक की अपराधी को प्रशासन के द्वारा फांसी की सजा नहीं दी जाती।
Advertisement
इस मौके पर पुष्प रंजन ने कहा कि हमारी बेटी बहनों की इज्जत के साथ इस तरह से शर्मनाक हरकत की जाती रहेगी तो उसे हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते। अगर इस प्रतिरोध के दौरान लीक से हटकर भी उग्र आंदोलन करना पड़ा तो कत्तई हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद तमाम महिला एवं पुरुषों को संघर्ष की शपथ दिलाई। कहा कि इंसाफ एवं अपने हक तथा अधिकार के लिए अगर हमें बागी भी बनना पड़े तो इससे पीछे हटने की जरूरत नहीं है। तमाम लोगों ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को पारित करते हुए कहा कि इंसाफ के लिए वह मर मिटने के लिए तैयार हैं। सभा को अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किया। मालूम हो कि नवरात्र की महानवमी की सुबह 8:00 बजे एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ तीन बच्चों के पिता संतोष कुमार रवि ने दुष्कर्म किया है।
Advertisement
इस घटना को लेकर गांव सहित पूरे इलाके के लोग आंदोलित हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी का इस तरह की घटना का पूर्व में भी इतिहास रहा है। करीब 3 साल पहले अपने निजी गोतिया के घर में विवाह का कार्ड देने के बहाने जाकर विवाहित बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। उस समय आपस के लोग पंचायती करके मामले को रफा दफा कर दिया था। इतना ही नहीं संतोष कुमार रवि के दूसरे के घर में घुसकर चोरी करने का भी इतिहास रहा है। गोतिया के लोगों ने उसी समय से उसके यहां आना-जाना एवं खाना पीना बंद कर रखा है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने गढ़वा जेल भेज दिया है। इधर आंदोलन के द्वारा अपराधी को फांसी से कम की सजा पर मानने की बात नहीं है। इस मौके पर भूषण मेहता, जयशंकर मेहता, पप्पू मेहता, लव कुमार सिंह, उप मुखिया रवि रंजन मेहता सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play